उत्तर प्रदेशकानून व्यवस्थात्यौहार

महिलाओं को फ्री बस की सुविधा : सीएम योगी का जताया आभार, बोलीं – अब किसी पर आश्रित नहीं रहना होगा

यूपी की योगी सरकार ने 60 साल से ऊपर की महिलाओं को बुधवार को फ्री बस सेवा की सौगात दी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा” योजना का शुभारंभ किया।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने महिलाओं से बात की और इस निर्णय पर उनकी प्रतिक्रिया ली। इस दौरान सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि अगर आप लोग अच्छी सरकार चुनेंगी तो सुविधाएं भी अच्छी मिलेंगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर 27, 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को अपने एक सहयात्री के साथ निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं, इसके बाद 60 वर्ष की उम्र से ऊपर की हर एक महिला को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी।

  • उन्नाव से आई सुनीता अवस्थी ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस की यात्रा की घोषणा करने के लिए सीएम योगी का आभार जताया और कहा कि हम यही चाहते हैं कि आपकी सरकार बार-बार आए।
  • उन्नाव की ही पुष्पा ने मुख्यमंत्री योगी के इस निर्णय की सराहना की और कहा कि अब वो आराम से बस यात्रा कर सकेंगी। उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
  • लखनऊ की ऊषा पाल ने कहा कि मैं एक हाउस वाइफ हूं। ये निर्णय महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
  • सीतापुर की रीता सक्सेना ने कहा कि इस सुविधा से अब जब भी लखनऊ आना होगा या अयोध्या जाना होगा तो आसानी से जा सकेंगे। परिवार पर आश्रित नहीं रहना होगा।
  • लायका खातून ने सीएम योगी के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि आपका किन लफ्जो में शुक्रिया अदा करें। ये निर्णय महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button