उत्तराखंडखेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के भारतीय चैंपियनों को हरित अभिवादन एवं अमर अभिनन्दन

  • “वन प्लांट एवरीवन” मिशन के तहत 50 से अधिक पौधों का रोपण, 39 पदक विजेताओं के नाम समर्पित किए गए पौधे

देहरादून, 2 अगस्त।
भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से ग्राफिक एरा (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के NEP SAARTHI GEU, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग, तथा अनेक स्वयंसेवकों एवं संकाय सदस्यों द्वारा 1 अगस्त 2026 को एक प्रेरणादायी पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत 50 से अधिक पौधे लगाए गए, जिनमें से 39 पौधे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के 39 पदक विजेताओं को समर्पित किए गए।

इस अनूठी पहल का उद्देश्य केवल पर्यावरण संरक्षण ही नहीं, बल्कि देश के उन खिलाड़ियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना भी था, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया।

अभियान का संदेश था—”One Plant Everyone”, अर्थात “हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए।”

इस अवसर पर प्रतिभागियों ने प्रत्येक खिलाड़ी के नाम पर एक पौधा लगाकर उन्हें सच्चे राष्ट्रनायक बताते हुए हरियाली के माध्यम से अपनी श्रद्धा एवं प्रेम व्यक्त किया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति का सुंदर संगम बनकर सामने आई।

भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पदक प्रदर्शन :-
भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल 39 पदक अपने नाम किए, जिनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं।

स्वर्ण पदक विजेता (13) :-
प्रीति पवार, जैसमीन लांबोरिया, प्रिया घंघास, साक्षी चौधरी, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच, अंकुश पंघाल (मुक्केबाज़ी), सैखोम मीराबाई चानू (भारोत्तोलन), अस्मिता डे एवं हर्ष सिंह (जूडो), सोमन राणा, शर्मिला ढांकर तथा दिलीप गावित (पैरा एथलेटिक्स)।

रजत पदक विजेता (17) :-
नीरज चोपड़ा, गुलवीर सिंह, मुरली श्रीशंकर, प्रवीण चित्रावेल, सर्वेश अनिल कुशारे (एथलेटिक्स), लवलीना बोरगोहैन, जादुमणि सिंह, नरेंद्र बरवाल (मुक्केबाज़ी), ऋषिकांत सिंह, मुथुपांडी राजा, ज्ञानेश्वरी यादव, हरजिंदर कौर, वल्लूरी अजय बाबू, लवप्रीत सिंह (भारोत्तोलन), यामिनी मौर्य (जूडो), शुभम जुयाल एवं मोहम्मद बासिल (पैरा एथलेटिक्स)।

कांस्य पदक विजेता (9) :-
यश वीर सिंह, सेल्वा प्रभु तिरुमरन, गुलवीर सिंह, तेजस्विन शंकर, सीमा कालीरामना (एथलेटिक्स), बिंद्यारानी देवी (भारोत्तोलन), उन्नति शर्मा (जूडो), शिल्पा के. शायला (पैरा एथलेटिक्स) तथा झंडू कुमार (पैरा पावरलिफ्टिंग)।

इस अभियान का सबसे महत्वपूर्ण संदेश डॉ. गगन बंसल द्वारा संचालित “One Plant Everyone” मिशन को जन-जन तक पहुँचाना रहा। डॉ. बंसल का मानना है कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक विशाल जनआंदोलन खड़ा किया जा सकता है। कॉमनवेल्थ गेम्स के प्रत्येक पदक विजेता के नाम एक पौधा समर्पित करना इसी मिशन की प्रेरणादायी अभिव्यक्ति है, जो खेल, प्रकृति और राष्ट्रप्रेम को एक सूत्र में जोड़ता है।

सभी सहयोगियों का आभार :-
इस सफल अभियान के आयोजन में प्रो. (डॉ.) सुधीर जोशी (विभागाध्यक्ष, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग), डॉ. चंद्र किशोर, आलोक कुमार, आकाश जी, NEP SAARTHI GEU, स्काई-विद्या, विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों, स्वयंसेवकों तथा ग्राफिक एरा एलुमनाई एसोसिएशन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के सामूहिक प्रयासों ने इस अभियान को पर्यावरण संरक्षण और खिलाड़ियों के सम्मान का एक प्रेरणादायी उदाहरण बना दिया।

“एक खिलाड़ी – एक पौधा, एक नागरिक – एक संकल्प” के संदेश के साथ यह अभियान आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल सिद्ध हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button