उत्तराखंड

Big breaking :-उत्तराखंड में 31 दिसंबर तक कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी।

Weather Update: उत्तराखंड में वर्षा और बर्फबारी के बाद अब कोहरे शीतलहर की आंशका बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश में 30 और 31 दिसंबर को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 30 दिसंबर सोमवार को उत्तराखंड राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपद सहित मैदानी इलाकों में कोहरे शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 31 दिसंबर मंगलवार को भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं कुछ जगहो पर कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान गिरने से ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button