मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल, सरसावा में एनसीसी कैडेट्स को प्रदान किए गए “ए” प्रमाण-पत्र

सरसावा (सहारनपुर)
मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल, सरसावा में संचालित एनसीसी के तृतीय बैच का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर एनसीसी कैडेट्स को “ए” प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या राज चौधरी ने सभी कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा-भाव तथा राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करती है, जो उनके जीवन में सफलता की मजबूत नींव बनती है।
विद्यालय की एनसीसी अधिकारी रविता मोगा ने भी सभी कैडेट्स को शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे एनसीसी से प्राप्त अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व के गुणों को अपने जीवन में सदैव अपनाएँ तथा देश और समाज की सेवा के लिए निरंतर तत्पर रहें।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एनसीसी कैडेट्स की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
भगवत मेहरा – संवाददाता जिला सहारनपुर




