उत्तर प्रदेशक्राइम

बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की ज्वेलरी और नकदी साफ

देवबंद। क्षेत्र के मोहल्ला रोशन कॉलोनी में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रविवार की रात चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोशन कॉलोनी (बक्कल मस्जिद के पास) निवासी आसमा पत्नी नईम बीते शुक्रवार (17 अप्रैल) को अपने मायके सहारनपुर गई हुई थीं।

उनके पति काम के सिलसिले में बाहर थे और घर पर ताला लगा हुआ था। रविवार की रात करीब 2:00 बजे अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और अलमारी में रखी नकदी व कीमती जेवरात चोरी कर लिए।

​पीड़िता द्वारा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, चोरों ने लगभग 50,000 रुपये (इमरजेंसी के लिए रखे हुए, 8 ग्राम की सोने की चेन, सोने की अंगूठी, 1 तोला सोने का हार, 2 ग्राम सोने की बाली, 1 तोला सोने का सेट और अन्य छोटे आभूषण 22 तोला चांदी की भारी पाजेब, चांदी का कमरबंद (करधनी), चांदी के सिक्के, बिछवे और अन्य सामान चोरी कर लिया है।

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पीड़िता आसमा ने बताया कि वह जब घर लौटीं तो सामान बिखरा हुआ और ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने अपनी तहरीर में यह भी उल्लेख किया है कि चोरी हुए सामान के साथ उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे (आधार कार्ड) आदि भी गायब हैं

​थाना अध्यक्ष का कहना है कि मामला संज्ञान में है और तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button