उत्तराखंडचिकित्सा

दिनांक 19 जुलाई 2026 को ज्योति जन स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा उत्तरायण फाउंडेशन के सहयोग से अल्मोड़ा में एक निःशुल्क स्वास्थ्य एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का किया गया सफल आयोजन।

शिविर में रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास भी कराया गया, योग करने के लिए योगा मैट्स वितरित किये गए एवम स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. के. पी. कुनियाल, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ज्योत्सना कुनियाल, चीफ फार्मेसी अधिकारी श्री राजेंद्र सिंह भोज,डॉ. लोकेश टम्टा तथा सहायक श्री हयात सिंह ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

शिविर में आए रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं औषधीय मार्गदर्शन दिया गया। आवश्यकता वाले मरीजों की सर्जरी भी सफलतापूर्वक की गई, जिससे अनेक रोगियों को राहत एवं लाभ प्राप्त हुआ।

ज्योति जन स्वास्थ्य सेवा समिति एवं उत्तरायण फाउंडेशन का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ, आयुर्वेद, योग एवं जनस्वास्थ्य जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाना है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button