उत्तराखंडचिकित्सा

ज्योति जन स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा उत्तरायणी फाउंडेशन के सहयोग से अल्मोड़ा में किया गया एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

दिनांक : 12 जुलाई, 2026 | अल्मोड़ा

ज्योति जन स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा उत्तरायणी फाउंडेशन के सहयोग से आज पापड़सेली, अल्मोड़ा में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के निकट गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

शिविर में वरिष्ठ सर्जन डॉ. के. पी. कुनियाल एवं आयुर्वेदिक चिकित्सक तथा अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षिका डॉ. ज्योत्सना कुनियाल ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएँ प्रदान कीं। इस दौरान लगभग 15 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक उपचार संबंधी सलाह एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया गया।

शिविर के दौरान एक माइनर सर्जरी भी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। इसके अतिरिक्त उपस्थित ग्रामीणों को संतुलित आहार, नियमित योग, आयुर्वेदिक जीवनशैली तथा विभिन्न रोगों की रोकथाम एवं स्वास्थ्य संवर्धन के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर ज्योति जन स्वास्थ्य सेवा समिति एवं उत्तरायणी फाउंडेशन ने भविष्य में भी दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर जनसामान्य तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

समिति ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं, स्थानीय ग्रामीणों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button