उदय वीर कश्यप : नकुड़ विधानसभा 2027 का लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
उदय वीर सिंह कश्यप को समर्थकों की ओर से नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने का समर्थन मिल रहा है। जिसको लेकर क्षेत्रवासियों के अनुसार, वे एक सरल, ईमानदार, मिलनसार और व्यवहारिक व्यक्तित्व के धनी हैं।
उदय वीर सिंह कश्यप का कहना है कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद और प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है, तो उनकी प्राथमिकता नकुड़ विधानसभा का समग्र विकास होगा। उनका उद्देश्य क्षेत्र के निर्धन, असहाय और जरूरतमंद लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, सरकारी आवास तथा अन्य पात्रता आधारित योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करना है।
इसके साथ ही वे क्षेत्र में स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषणमुक्त वातावरण विकसित करने, अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की बात कहते हैं।

उदय वीर सिंह कश्यप का संबंध पिछड़े वर्ग से है। उनका कहना है कि उन्होंने गरीबी और सामाजिक चुनौतियों को करीब से देखा है, इसलिए वे समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझते हैं और उनके समाधान के लिए कार्य करना चाहते हैं।
उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि यदि वे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में किसी राजनीतिक दल या निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरते हैं, तो उन्हें अपना समर्थन और आशीर्वाद दें। उनका कहना है कि जीत का निर्णय पूरी तरह जनता के हाथ में है और वे जनता की सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं।
उदय वीर सिंह कश्यप
भावी उम्मीदवार (2027)
नकुड़ विधानसभा, जनपद सहारनपुर
भगवत प्रसाद – संवाददाता जिला सहारनपुर




