उत्तर प्रदेशकानून व्यवस्था

12 जुलाई को वृक्षारोपण महाभियान की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक, जनपद में 4789400 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित

  • लक्ष्य के अनुरूप पौध उठान का कार्य यथाशीघ्र किया जाए पूर्ण, पौधारोपण में न हो लापरवाही
  • सभी अधिकारी सौंपी गयी जिम्मेदारी को ईमानदारी पूर्वक पूरा करें, वृक्षारोपण जीवन के लिए महत्वपूर्ण अभियान
  • जिलाधिकारी ने समाजिक कार्यकर्ताओं, अधिकारियों को आम बहार आपके द्वार थीम के तहत वितरित किए पौधे एवं वृक्षारोपण के लिए किया प्रोत्साहित
  • अधिकारियों की अनुपस्थिति में जारी किए गये कारण बताओ नोटिस
  • समस्त विभाग, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं आमजन से अपील, महाअभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और जनपद को हरा-भरा बनाने के इस अभियान को सफल बनाएँ

सहारनपुर, दिनांक 10 जुलाई, 2026 (सू0वि0)।

जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में 12 जुलाई को जनपद में वृक्षारोपण महाअभियान की तैयारियों के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति में कारण बताओ नोटिस जारी किए गये।

जिलाधिकारी ने इस महाअभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने चयनित स्थल का विवरण व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिसमें गड्ढों की फोटो एवं स्थल का पूर्ण विवरण सम्मिलित हो सके। उन्होने विभागों से पौध उठान का विवरण लिया और निर्देश दिए कि शेष पौध उठान का कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होने कहा कि सभी विभागों को इंडेंट स्कैन करवाना अनिवार्य है, तभी संबंधित सूचना पोर्टल पर प्रदर्शित होगी। । उन्होने कहा कि जनपद में 4789400 पौधों के रोपण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।

श्री अरविंद कुमार चौहान द्वारा सभी स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। उन्होने निर्देश दिए कि दिल्ली रोड स्थित विद्यालयों में पौधरोपण हेतु वन विभाग द्वारा सहयोग किया जाए। जहाँ पौधों हेतु स्थान उपलब्ध न हो या रख-रखाव (मेंटेनेंस) की समस्या हो, वहाँ संबंधित विद्यालयों के साथ समन्वय स्थापित कर, रेंजर्स के सहयोग से अनुमति प्राप्त की जाए। कंपनी गार्डन में पेड़ों की संख्या कम होने की स्थिति में व्यापार मंडल से संपर्क कर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाए, जिसमें लगभग 400-500 पौधे रोपित किए जाएँ। काली नदी के आसपास के क्षेत्र में भी वृक्षारोपण कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पोर्टल अद्यतन (अपडेशन) हेतु संबंधित आदेश की स्कैन कॉपी उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य है। जिन विभागों का कार्य पूर्ण नहीं होगा, उनके साथ कल सायंकाल पुनः बैठक आयोजित की जाएगी। 12 जुलाई का महाअभियान एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें सभी विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। रोपण कार्य के दौरान जियो-टैगिंग अनिवार्य रूप से की जाए तथा कार्य की सतत निगरानी की जाए। रिपोर्टिंग का प्रारूप भी वृक्षारोपण कार्य के अनुरूप ही रखा जाए। उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार की कठिनाई की स्थिति में संबंधित अधिकारियों से सीधा संपर्क किया जाए। रोपण करते हुए सेल्फी एवं वीडियो अपलोड करना अनिवार्य होगा। प्रदर्शन हेतु दो विशेष स्थल (साइट) चिन्हित किए जाएँगे, जिन्हें सभी को दिखाया जाएगा। सफलता की कहानी प्रस्तुत की जाएगी।

जिला प्रशासन ने समस्त विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आमजन से अपील की है कि वे इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और जनपद को हरा-भरा बनाने के इस अभियान को सफल बनाएँ।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग श्री चांदनी सिंह, डीएफओ श्री विपुल सिंघल सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं स्वयं सेवी संस्थाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button