उत्तर प्रदेशक्राइम

दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

जनपद सहारनपुर एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर नवाबगंज चौक, सहारनपुर निवासी पीड़िता अंजली पत्नी गोविंद ने आरोप लगाया है कि रात के समय परिवार को खाना खिलाने के बाद वह बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस की दीवार फांदकर आए दीपक कुमार पुत्र खूफ सिंह ने कथित तौर पर बुरी नीयत से उसे पीछे से पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अपनी इज्जत बचाने के लिए विरोध किया और शोर मचाया, तो आरोपी ने किसी लोहे की वस्तु से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बुलाया। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने उसकी तहरीर तो ले ली, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इतना ही नहीं, पीड़िता ने थाना अध्यक्ष पर भी अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।

पुलिस की कार्यशैली से नाराज पीड़िता के परिजन एवं मोहल्लेवासी एसएसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा न्याय दिलाने की मांग की।

भगवत प्रसाद – संवाददाता जिला सहारनपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button