उत्तर प्रदेशवायरल न्यूज़

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नेटवर्क बढ़ा, ये नौ नए शहर जुड़े, अब रोजाना 34 उड़ानों का संचालन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) से 15 जून से कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने के बाद उड़ानों की संख्या बढ़ गई है। नेटवर्क विस्तार में नौ शहर बुधवार को जुड़े। एयरपोर्ट प्रबंधन की योजना अगले दो सप्ताह में श्रीनगर के लिए भी उड़ान शुरू करनेे की है। अभी 14 शहरों के लिए विमानन सेवा उपलब्ध रहेगी।

एयरपोर्ट से कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने के लिए लखनऊ से पहली उड़ान आई थी। बुधवार से इसे नियमित कर दिया गया। सुबह 8:05 बजे यह विमान लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट पहुंची। शाम के समय लखनऊ के लिए फ्लाइट वापसी के लिए शेड्यूल की गई है। इसी तरह बंगलुरू भी लखनऊ से नोएडा होते हुए शेड्यूल किया गया है। लखनऊ से आने वाली फ्लाइट को ही ले-ओवर नोएडा में दिया गया है।

लखनऊ-मुंबई के लिए रोज दो उड़ान :-
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार जल्द ही श्रीनगर सहित कई अन्य शहरों के लिए भी उड़ान सेवाएं शुरू की जाएंगी। अभी एयरपोर्ट से 14 शहरों के लिए कुल 34 उड़ानों का संचालन होगा। मुंबई और लखनऊ के लिए प्रतिदिन दो-दो फ्लाइट रहेंगी। बरेली के लिए सप्ताह में पांच दिन फ्लाइट अभी शेड्यूल की गई है। वहीं एयरपोर्ट से मार्बल इंडस्ट्री के लिए चर्चित राजस्थान का किशनगढ़ भी जुड़ जाएगा। बुधवार को सुबह 6:25 बजे लखनऊ के लिए फ्लाइट ने टेकऑफ किया। सुबह 8:25 बजे जयपुर से पहली फ्लाइट की लैंडिंग हुई।

ये शहर जुड़े :-
एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक अभी हैदराबाद, अमृतसर, बेंगलुरु, मुंबई और जम्मू के लिए नियमित सेवाएं थीं। अब बुधवार से लखनऊ, चंडीगढ़, धर्मशाला, पंतनगर, बरेली, जोधपुर, जयपुर, भोपाल और देहरादून भी एयरपोर्ट के नेटवर्क में शामिल हो गए। जयपुर से आने वाली फ्लाइट बुधवार को देरी से पहुंची। बृहस्पतिवार से अजमेर के लिए भी उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी। अभी इंडिगो और अकासा एयर ने ही एयरपोर्ट से अपनी सेवाएं शुरू की हैं।

कनेक्टिविटी पर भी बढ़ी प्राथमिकता :-
तीनों प्राधिकरण एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी के लिए ई-बसों का संचालन प्राथमिकता पर करा रहे हैं। एसी ई-बस के लिए चार्जिंग की व्यवस्था अभी हालांकि चुनौती बनी हुई है। इससे मांग के मुताबिक बसों के फेरे नहीं बढ़ पा रहे हैं। इसके अलावा खुद एयरपोर्ट प्रबंधन ने भी कैब सेवा का विकल्प रखा है। एयरपोर्ट परिसर में टर्मिनल भवन तक जाने के लिए हर 15 मिनट पर शटल बस सेवा भी यापल ने शुरू कराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button