उत्तर प्रदेशराजनीति

2027 से पहले आरक्षण नहीं मिला तो भाजपा को वोट नहीं देंगे : मुकेश सहनी

सहारनपुर। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि कश्यप-निषाद समाज अब अपने संवैधानिक अधिकार, सम्मान और आरक्षण के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि समाज को अपनी राजनीतिक ताकत को पहचानते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।

सहारनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने घोषणा की कि अगले महीने से पूरे उत्तर प्रदेश में “निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा” निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान गांव-गांव, कस्बों और शहरों में गंगा जल हाथ में लेकर तथा अपने पूर्वजों को साक्षी मानते हुए कश्यप-निषाद समाज के लोगों को संकल्प दिलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यदि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाज को उसका संवैधानिक आरक्षण नहीं मिला, तो कश्यप-निषाद समाज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट नहीं देगा।

कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी प्रेमचंद कश्यप, पूर्व आईपीएस एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी.के. सिंह, हरिओम निषाद, मांगेराम कश्यप, सतीश कश्यप, रमेश कश्यप, सचिन कश्यप (प्रधान) तथा एडवोकेट बृजमोहन कश्यप सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

भगवत मेहरा – संवाददाता जिला सहारनपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button