उत्तर प्रदेश

डीएम सहारनपुर एवं एसएसपी ने माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र का किया भौतिक निरीक्षण

  • श्रद्धालुओं से की अपील, मौसम अलर्ट के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही रहें
  • 31 मई तक बंद रहेंगे सिद्धपीठ मां शाकुम्भरी देवी मंदिर के कपाट

सहारनपुर, दिनांक 29 मई, 2026 (सू0वि0)।

जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन द्वारा बीती रात्रि माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र में अचानक पानी के तेज बहाव के कारण हुई हानि के दृष्टिगत स्थल का भौतिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होने जानकारी दी कि पहले से ही सुरक्षा के दृष्टिगत टीमों को तैनात किया गया था। मौसम अलर्ट के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासन की टीमें स्थल पर तैनात है।

जिलाधिकारी ने मृतक 02 महिलाओं के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। उन्होने कहा कि मृतकों के परिजनों को नियमानुसार यथाशीघ्र सहायता दी जाएगी।

Oplus_131072

श्री अरविंद कुमार चौहान सभी स्थानीय लोगों, आगुन्तकों एवं श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार का मौसम अलर्ट हो तो सुरक्षित स्थानों को न छोडें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिनकी ड्यूटी लगाई गयी है वह अपना कार्य उत्तरदायित्व पूर्ण ढंग से करना सुनिश्चित करें तथा आने वाले श्रद्धालुओं को यथास्थिति से अवगत कराएं।

शिवालिक पहाड़ियों पर भारी बारिश और खराब मौसम के चलते सिद्धपीठ मां शाकुम्भरी देवी मंदिर परिसर में नदी का जलस्तर बढ़ने से नुकसान और जनहानि होने के बाद मंदिर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

Oplus_131072

मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के अलर्ट को मद्देनजर रखते हुए और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए 29 मई से 31 मई 2026 तक मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि मौसम को देखते हुए मंदिर आने से बचें। उन्होंने बताया कि यदि मौसम सही रहा तो मंदिर 1 जून 2026 से पुनः दर्शनार्थ खोला जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सलिल कुमार पटेल, उपजिलाधिकारी बेहट श्री मानवेन्द्र सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button