उत्तर प्रदेश

अरविन्द कुमार चौहान ने किया जिलाधिकारी सहारनपुर का कार्यभार ग्रहण

सहारनपुर, दिनांक 21 अप्रैल, 2026 (सू0वि0)।

नवागत जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चौहान ने मंगलवार को कोषागार में जिलाधिकारी सहारनपुर का कार्यभार ग्रहण किया। वे वर्ष 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के आईएएस अधिकारी है। इससे पूर्व वह जिलाधिकारी शामली, मुख्य विकास अधिकारी बहराईच, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, समाज कल्याण विभाग में विशेष सचिव, यूपी बिल्डिंग एण्ड अदर कन्स्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड में सचिव, मिर्जापुर और आजमगढ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं।


कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि शासन की मंशा के अनुसार समस्या का समाधान संबंधित स्तर पर ही कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश और भारत सरकार के जो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट जनपद में चल रहे हैं उनको समयबद्धता से पूर्ण कराया जाएगा। जन शिकायतों का समयबद्ध प्रभावी निस्तारण को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी तरह धरातल पर उतारा जाएगा। प्रत्येक पात्र को लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर एक प्रगतिशील जिला है, इसको हम मिलकर और ज्यादा प्रगति के पथ पर लेकर जाएंगे।

कार्यभार ग्रहण करते समय मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री राम आसरे वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट श्री कुलदीप सिंह, मुख्य कोषाधिकारी श्री सूरज कुमार एवं कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button