देश-विदेशवायरल न्यूज़

सिमट गया रुपया.., पहली बार 100 के करीब पहुंचा

जैसे-जैसे दिन बीत रहे है वैसे-वैसे भारतीय करेंसी रुपया सिमटता जा रहा है। आज भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। आज यानी 18 मई को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया टूटकर पहली बार 100 के करीब पहुंचा है। जो कि अपने आप में ऐसिहासिक रिकॉर्ड निचला स्तर है।

सिमट गया रुपया!, पहली बार 100 के करीब पहुंचा :-
दरअसल शुरुआती कारोबार की बात करें तो कुछ समय के लिए रुपया 96.18 प्रति अमेरिकी डॉलर पर था। पिछला निचला स्तर 96.1350 था। जिसको इसने पार कर लिया था। हालांकि इसके बाद ये और भी ज्यादा गिर गया। भारतीय रुपया अपने ऐतिहासिक रिकॉर्ड निचले स्तर (All-Time Low) पर पहुंच गया है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया टूटकर 96.283 डॉलर पर पहुंच गया है।

रुपये गिरने से कच्चे तेल का कनेक्शन :-
अपनी जरूरत का करीब 85 परसेंट कच्चे तेल के लिए भारत दूसरे देशों पर निर्भर है। यानी तीन चौथाई तेल भारत बाहर से आयात करता है। अब जब अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमत आसमान छू रही है तो इससे भारत पर भी असर देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की कीमत 111 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है।

रुपए की वैल्यू तेजी से हो रही कम :-
जिससे भारत का आयात खर्च भी बढ़ रहा है। ऐसे में भारतीय तेल कंपनियों को इस खरीद के लिए डॉलर में भुगतान करना पड़ा रहा है। जिससे डॉलर की जरूरत बढ़ रही है। ऐसे में बाजार में डॉलर खरीदने की होड़ मची हुई है। जिससे रुपए की वैल्यू तेजी से कम होने लग रही है।

ट्रंप की नई चेतावनी का भी असर :-
इसके अलावा ट्रंप की चेतावनी के बाद भी वैश्विक निवेशक जोखिम लेने से डर रहे हैं। दरअसल ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ”ईरान के लिए घड़ी टिक-टिक कर रही है। बेहतर होगा कि वे समझौते के लिए तेजी से कदम आगे बढ़ाएं, वरना उनका नामोनिशान नहीं बचेगा। समय बेहद कम है।” निवेशक भारतीय शेयर बाजार से अपना पैसा निकालकर अमेरिकी डॉलर में निवेश कर रहे हैं। जिससे भारतीय करेंसी पर दबाव और भी ज्यादा बढ़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button