उत्तराखंडवायरल न्यूज़

बुधवार सुबह तक बंद रहेगा पौड़ी हाईवे, ब्लास्टिंग से हटाए जाएंगे बड़े बोल्डर

पौड़ी नेशनल हाईवे पर गुमखाल से सतपुली के बीच चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक 13 घंटे के लिए यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। सतपुली मल्ली क्षेत्र में भू-धंसाव के कारण सड़क के ऊपरी हिस्से में लटके बड़े-बड़े बोल्डरों को हटाने के लिए कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग की जाएगी।

प्रशासन के अनुसार, राजमार्ग के किमी 188.500 (सतपुली मल्ली) पर चौड़ीकरण कार्य के बाद लगातार भू-धंसाव हो रहा है। इससे सड़क के ऊपर भारी बोल्डर असुरक्षित स्थिति में लटक गए हैं, जो कभी भी गिरकर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए इन बोल्डरों को कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग के माध्यम से हटाने का निर्णय लिया गया है।

इन मार्गों का करें प्रयोग :-
यह कार्य 30 जून 2026 को शाम 5:00 बजे से 1 जुलाई 2026 की सुबह 6:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। सतपुली की ओर जाने वाले वाहन सतपुली–कांडाखाल–सिसल्डी–डेरियाखाल मोटर मार्ग से आवाजाही कर सकते हैं।

वहीं कोटद्वार से आने वाले वाहन दुगड्डा–फतेहपुर–डेरियाखाल–चुंडई–कांडाखाल–सतपुली मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। कार्य के दौरान प्रशासन और कार्यदायी संस्था का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button