बिहारीगढ़ – बुगावाला रोड बना तालाब

बिहारीगढ़ – बुगावाला रोड बना तालाब
👉 उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क 2–3 फीट पानी में डूबी, जनता त्रस्त प्रशासन खामोश
रिपोर्ट (जिद्दी अंदाज़)
जिद्दी अंदाज़ समाचार पत्र के माध्यम से एक बड़ी समस्या सामने आई है, जहां सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ क्षेत्र की बुगावाला रोड पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। हालात इतने खराब हैं कि सड़क पर 2 से 3 फीट तक पानी भरा हुआ है, जिससे आवागमन लगभग ठप हो गया है।

यह सड़क उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है, साथ ही मुख्य बाजार और व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र भी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की अनदेखी साफ दिखाई दे रही है।

मौके पर मौजूद तस्वीरों से साफ देखा जा सकता है कि लोग पानी के बीच खड़े हैं, वाहन फंस रहे हैं और स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है।
जनता की परेशानी :-
. स्कूली बच्चे रोजाना जोखिम उठाकर निकलने को मजबूर
. आम जनता के लिए रास्ता “महाभारत” बन चुका है
. व्यापार और बाजार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
प्रशासन पर सवाल :-
स्थानीय लोगों का कहना है कि PWD विभाग पूरी तरह निष्क्रिय नजर आ रहा है। कई बार सड़क बनने के बावजूद उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

जिद्दी अंदाज़ की अपील :-
जिद्दी अंदाज़ समाचार पत्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रशासन से मांग की जाती है कि
➡️ तुरंत जल निकासी की व्यवस्था की जाए
➡️ सड़क का स्थायी और मजबूत निर्माण कराया जाए
➡️ लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो
✍️
यह सिर्फ एक सड़क की समस्या नहीं, बल्कि हजारों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो हालात और भी खतरनाक हो सकते हैं।
🌎🌎🌎🌎




