उत्तर प्रदेश

दूल्हे ने लौटाए ढाई लाख रुपये, एक रुपया और नारियल से की शादी, दहेज के खिलाफ दिया बड़ा संदेश

समाज में फैली दहेज की कुरीति के बीच सहारनपुर जिले के नकुड़ क्षेत्र में एक शादी चर्चा का विषय बन गई। गंगोह के गांव चमनपुरा से आई बरात के दूल्हे ने शगुन में मिले ढाई लाख रुपये लौटाकर केवल एक रुपया और नारियल स्वीकार किया और दहेज प्रथा के खिलाफ मजबूत संदेश दिया।

शगुन के रुपये लेने से किया इनकार :-
गांव लद्देबांस में मीनाक्षी सैनी का विवाह समारोह आयोजित था। उनकी बरात गंगोह क्षेत्र के गांव चमनपुरा से आई थी। समारोह एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया था, जहां वधु पक्ष ने बरात का भव्य स्वागत किया।

विवाह की रस्मों के दौरान जब लड़की पक्ष ने दूल्हे शिवा सैनी को शगुन के रूप में ढाई लाख रुपये भेंट किए, तो दूल्हे ने ससम्मान इसे लेने से मना कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह बिना दहेज के विवाह करना चाहते हैं।

केवल एक रुपया और नारियल किया स्वीकार :-
काफी आग्रह के बाद दूल्हे शिवा सैनी ने परंपरा निभाने के लिए केवल एक रुपया और नारियल स्वीकार किया। दूल्हे के इस निर्णय से समारोह में मौजूद सभी लोग भावुक हो गए और उनकी जमकर सराहना की।

जनप्रतिनिधियों ने भी दी शुभकामनाएं :-
दूल्हे के इस सराहनीय कदम की बरातियों और घरातियों ने खूब प्रशंसा की। विवाह समारोह में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर कैराना क्षेत्र की सांसद इकरा हसन, सहारनपुर देहात के विधायक आशु मलिक, संदीप सैनी और धीर सिंह सैनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button