उत्तर प्रदेशकानून व्यवस्थाचिकित्सा

अब QR कोड से होगा OPD पंजीकरण, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत अस्पतालों को किया गया प्रशिक्षित

आज 30/10/2026 को अंबाला रोड स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) पर एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सबसे पहले राज्य स्तरीय प्रशिक्षक श्री ओमप्रकाश द्वारा इस मिशन की विस्तृत जानकारी दी गयी। इसमें उन्होंने आभा नम्बर, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड, एचपीआर, एचएफआर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा इस विषय पर बहुत जोर दिया गया है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी अस्पतालों से अधिक से अधिक आभा आधारित पंजीकरण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि एबीडीएम के तीन स्तम्भ हैं – आभा, एचपीआर, एचएफआर। इन तीनों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इससे QR कोड स्कैन करके OPD पंजीकरण की प्रक्रिया बहुत आसान हो सकती है, जिससे एक सुरक्षित, सुलभ और एकीकृत डिजिटल व्यवस्था विकसित हो सके और नागरिक अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सुरक्षित कर सकें। मंडलायुक्त द्वारा 04 सरकारी व 02 निजी अस्पतालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपर निदेशक डॉ. लोकेश गुप्ता द्वारा विभिन्न प्रतिभागी अस्पतालों से शंका समाधान सत्र भी लिया गया। सभी सरकारी व निजी अस्पतालों से ABDM को पूरी तरह लागू करने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेर सिंह कक्कड़ द्वारा निर्देश दिया गया कि सरकार की मंशा के अनुसार एबीडीएम द्वारा सभी स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटलाइज करना है।

कार्यक्रम का संचालन एबीडीएम के नोडल अधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश गंगवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. धर्मवीर सिंह, प्रमुख अधीक्षक डॉ. रवि प्रकाश, आईएमए से डॉ. डी. के. गुप्ता, डॉ. अनुपम मलिक, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. जयपाल चंद, डॉ. संजय पांडेव, सभी ब्लॉकों के चिकित्सा अधीक्षक व आयुष्मान भारत योजना से संबंधित निजी चिकित्सालयों के चिकित्सक व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button