उत्तर प्रदेशराजनीति

अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, बोले – भाजपा के राज में कमीशनखोरी चरम पर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और कालाबाजारी का जोर है। भाजपा के विधायक खुद स्वीकार कर रहे है कि उन्हें विधायक निधि से दस फीसदी कमीशन मिल रहा है। सभी सरकारी विभागों में यही हाल है।

अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि कमीशनखोरी ने पूरी व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। कोई कार्य बिना कमीशन के नहीं हो रहा है। जल जीवन मिशन से लेकर सड़कों के निर्माण तक में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी साफ दिखाई दे रही है। पानी की टंकियां कई जगह भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार का भार नहीं सह पाईं और ढह गईं।

उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण में कमीशनखोरी का नतीजा यह है कि सड़कें बनते ही उखड़ जा रही हैं। सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। किसानों को फसलों के लिए खाद नहीं मिली। पूरे प्रदेश में खाद की कालाबाजारी हो रही है। भाजपा सरकार में किसानों को बर्बाद किया जा रहा है। वर्ष 2027 में प्रदेश की जनता भाजपा को हराकर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का अंत करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button