उत्तर प्रदेश
JEE Advanced Result 2025 :- लखनऊ के श्रेयस ने किया यूपी टॉप, देश में मिली 68वीं रैंक, परिवार में खुशी

जेईई एडवांस के नतीजे सोमवार को जारी कर दिए गए। लखनऊ के श्रेयस लोहिया को यूपी में पहला स्थान मिला है। उन्होंने देश में 68वीं रैंक हासिल की। श्रेयस के पिता गजेंद्र लोहिया लखनऊ दूरदर्शन में कार्यरत हैं।
श्रेयस लोहिया के पिता गजेंद्र ने कहा कि बेटे की सफलता से वह बहुत खुश हैं। मां विनीता लोहिया ने कहा कि बेटे का पहले भी परिणाम बेहतर था। इस बार उसे पहले से भी बड़ी सफलता मिली है। हम लोगों ने बेटे को समय से पढ़ने के लिए प्रेरित किया। लेकिन, कभी उस पर दबाव नहीं बनाया।
जेईई मेन में मिली थी ऑल इंडिया 6वीं रैंक :-
श्रेयस को जेईई मेन में ऑल इंडिया 6वीं रैंक मिली थी। उनका परसेंटाइल स्कोर 100 था। श्रेयस जेवियर स्कूल गोमतीनगर के छात्र रहे हैं। परिणाम का पूरा ब्योरा ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपलोड कर दिया गया है। छात्र यहां से अपना परिणाम देख सकते हैं।




