उत्तर प्रदेशकानून व्यवस्था

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम, जन-जन तक पंहुचाई जाएंगी जनकल्याणकारी योजनाएं एवं सरकार की उपलब्धियां

  • सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के साथ ही विकसित भारत 2047 के संकल्प पर किए जाएंगे कार्यक्रम
  • जनपद स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक होंगे कार्यक्रम
  • रक्तदान शिविर, दिव्यांग कल्याण कार्यक्रम सहित विकसित भारत 2047 के उपलक्ष्य में आयोजित होंगी चित्रकला, भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं
  • निकाली जाएंगी बाईक, साइकिल एवं पैदल मार्च यात्राएं, होगी अखण्ड सेवा ज्योति की स्थापना
  • सेवा सेतु अभियान के लिए विकासखण्डों में लगाई जाएगी सभी विभागों की प्रदर्शनी एवं ऑन द स्पॉट विभिन्न योजनाओं में पात्रों को किया जाएगा लाभान्वित
  • सेवा के रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम के तहत ह्यूमन रंगोली एवं राष्ट्रीय प्रतीक और विकसित भारत का सपना होगा प्रदर्शित
  • युवाओं एवं विद्यार्थियों को विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए मिलेगा बड़ा मंच, दिए जाएंगे ओरिएनटेशन एवं मोटिवेशन के उत्प्रेरक संदेश
  • कार्यक्रम को बनाया जाए भव्य, जनप्रतिनिधियों को किया जाए आमंत्रित-जिलाधिकारी

सहारनपुर, दिनांक 10 सितम्बर, 2026 (सू0वि0)।

जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में जनपद में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंधित में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गयी।

जिलाधिकारी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण, सरकार की प्रमुख उपलब्धियां तथा विकसित भारत 2047 के मूल भाव के साथ 13 प्रमुख कार्यक्रम किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में सेवा दिवसः आशीर्वाद का दीया, मेरे सपनों का भारत: चित्र सेवा, नमो सेवा – अनकही कहानियां, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा – विकसित भारत संकल्प, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान विकासखण्ड स्तरीय साप्ताहिक शिविर, सेवा के रंग राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज आदि शामिल है। इसी के साथ महायज्ञ एवं प्रार्थना सभाएं, ग्राम चौपाल एवं सीधा संवाद, अखण्ड सेवा ज्योति आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सेवा सेतु अभियान के लिए विकासखण्डों में सभी विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी एवं ऑन द स्पॉट विभिन्न योजनाओं में पात्रों को लाभान्वित किया जाएगा।

श्री अरविंद कुमार चौहान ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पंहुचाना सुनिश्चित करें। प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोडा जाए। कार्यक्रम जनपद, तहसील, विकासखण्ड के साथ ही ग्राम स्तर पर भी आयोजित किए जाएं। कार्यक्रमों को भव्यता से आयोजित करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरती जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि इन कार्यक्रमों के अन्तर्गत आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर, दिव्यांग कल्याण कार्यक्रम, विद्यालयों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं, पदयात्रा, साईकिल एवं बाईक रैली, आंगनवाडी केन्द्र पर उत्सव एवं संवाद, श्रमदान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जांच शिविर आदि के तहत जनपद, तहसील एवं विकासखण्ड स्तर पर जनप्रतिनिधियों को पूर्व में सूचना देते हुए उन्हें आमंत्रित भी किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, पीडीडीआरडीए श्री प्रणय कृष्ण सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button