उत्तर प्रदेशदुर्घटना

कंपनी गार्डन बेरीबाग सहारनपुर के गेट पर स्थित ट्रांसफार्मर की रोलिंग से सटा पड़ा बदहवास हालत में युवक, सूचना के बाद भी पुलिस ने नहीं ली कोई खबर

जनपद सहारनपुर के बेरीबाग स्थित कंपनी बाग के गेट के पास स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर के पास उसकी रोलिंग से सटा हुआ एक युवक बदहवास हालत में दोपहर से पड़ा है। युवक के जीवन को लेकर कोई अप्रिय घटना ना घटे जनकपुरी थाने की जेल चुंगी चौकी को कई बार सूचना दे दी गई। लेकिन तब से अब तक पुलिस चौकी से कोई भी लेपर्ड उस जगह पर नहीं पहुंचे।

सवाल ये उठता है कि क्या इंसान की जिंदगी की कीमत बिल्कुल खत्म हो चुकी है। आते जाते राहगीर भी तमाशगीन बनकर देखकर निकल रहे हैं। अब देखना यह है कि क्या जेल चुंगी पुलिस चौकी से कोई पुलिस कर्मी उस अंजान व्यक्ति के जीवन को बचाने का प्रयास करेगा ।

भगवत प्रसाद संवाददाता – जिला सहारनपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button