उत्तर प्रदेश

डीएम एवं एसएसपी ने बोर्ड परीक्षा के तहत किया परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण

  • बी.एच.एस. इण्टर कॉलेज, कर्मचन्द चण्डी प्रसाद आर्य कन्या इण्टर कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों को देखा
  • कन्ट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन परीक्षा की स्थिति को जाना
  • परीक्षा में ड्यूटी पर लगे समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी सौंपे गए उत्तरदायित्वों का करें पूर्ण निर्वहन

सहारनपुर, दिनांक 18 फरवरी, 2026 (सू0वि0)।

जनपद में आयोजित हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष, नकल विहीन, सकुशल तथा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस-प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा सुरक्षा के दृष्टिगत कडे प्रबंध किए गए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट श्री मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन द्वारा बी.एच.एस. इण्टर कॉलेज, कर्मचन्द चण्डी प्रसाद आर्य कन्या इण्टर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारीगण द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केन्द्र पर शौचालय, पेयजल इत्यादि की व्यवस्था को चेक किया गया।

निरीक्षण के दौरान स्ट्राँग रूम की सुरक्षा तथा कन्ट्रोल रूम में सीसीटीवी के माध्यम से परीक्षा की यथास्थिति को जाना। उन्होने सभी को निर्देश दिए कि सौंपे गये उत्तरदायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी से पूर्ण करें। उन्होने यह भी कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे, इसका भी ध्यान रखा जाए।

श्री मनीष बंसल ने बताया कि उत्तर प्रदेश हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा के दृष्टिगत सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से गहन निगरानी की जा रही है, परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल तथा परिसर में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल न हो सके इसके लिए कड़े इंतजाम किए गये है। परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि परीक्षा देने आए सभी अभ्यर्थियों की विधिवत चेकिंग व प्रवेश पत्र सत्यापन होने के उपरान्त ही प्रवेश दें, किसी भी अभ्यर्थी को कोई इलैक्ट्रानिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में न ले जाने दी जाए, इसके अतिरिक्त किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने में असुविधा होने पर उसकी हर सम्भव सहायता करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button