खत्म हुआ इंतजार, 23 जुलाई को रिलीज होगी “जन नायकन”, थलापति विजय ने शेयर किया ऑफिशियल पोस्टर

साउथ अभिनेता थलापति विजय की आगामी फिल्म “जन नायकन” की रिलीज का इंतजार अब खत्म हुआ। फिल्म निर्माताओं ने आज सोशल मीडिया पर विजय की फिल्म “जन नायकन” का एक खास पोस्टर साझा किया और साथ ही रिलीज डेट से पर्दा भी उठाया।
कब रिलीज होगी “जन नायकन” :-
आज “जन नायकन” के निर्माताओं ने विजय की फिल्म की रिलीज की घोषणा कर दी है। यह फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस खुशखबरी से विजय के फैंस बेहद खुश हैं और साथ ही फिल्म के लिए काफी उत्साहित भी हैं।
पहले यह फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होनी थी, लेकिन तमिलनाडु विधानसभा चुनावों और सीबीएफसी से सर्टिफिकेट ना मिलने के चलते इसकी रिलीज डेट टलती गई। बहरहाल, अब विजय तमिलनाडू के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। अब उनकी यह फिल्म 23 जुलाई को सिनोमाघरों में रिलीज होगी।
पोस्टर में विजय का लुक :-
आज फिल्म “जन नायकन” के निर्माताओं ने आखिरकार इसकी रिलीज डेट की घोषणा के साथ एक खास पोस्टर भी साझा किया है। इस पोस्टर में विजय पुलिस वर्दी में स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में विजय के हाथ में एक पुलिसकर्मी की तरह बंदूक नहीं बल्कि तलवार नजर आ रही है, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।
“जन नायकन” की स्टार कास्ट :-
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने “जन नायकन’ को “A” सर्टिफिकेट दिया है। इसकी अवधि 3 घंटे 3 मिनट बताई जा रही है। ‘जन नायकन” में थलापति विजय, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है। यह अभिनेता के रूप में थलपाति विजय की आखिरी फिल्म हो सकती है।




