उत्तर प्रदेशक्राइम

डीएम से लगाई न्याय की गुहार, डीसी सोलर कंपनी पर सब्सिडी और भुगतान में अनियमितता के आरोप

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के निवासी आजाद पुत्र नूर हसन ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर डीसी सोलर कंपनी के संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थी का आरोप है कि वह पिछले कई महीनों तक डीसी सोलर कंपनी के साथ कार्य करता रहा। इस दौरान उसके माध्यम से दर्जनों लोगों के सोलर प्लांट लगवाए गए। आरोप है कि कंपनी द्वारा कई लाभार्थियों को सरकार की निर्धारित सब्सिडी का पूरा लाभ नहीं दिया गया तथा कुछ मामलों में सब्सिडी राशि और अन्य भुगतानों में अनियमितता की गई।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि कई उपभोक्ताओं के सोलर प्लांट लगाने के बावजूद उनका भुगतान लंबित है। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा उसके मेहनताना और कमीशन का भी भुगतान नहीं किया गया, जिससे उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही उसने कुछ लाभार्थियों की सूची भी जिलाधिकारी को सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

प्रार्थी ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि पूरे प्रकरण की गहन जांच कराई जाए, संबंधित लाभार्थियों को उनका बकाया भुगतान एवं सरकारी सब्सिडी दिलाई जाए तथा यदि किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

भगवत प्रसाद – संवाददाता जिला सहारनपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button