उत्तर प्रदेश

भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने विद्युत जई अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, जुमे के मद्देनजर 24 घंटे लाइट की रखी मांग

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने जनक नगर स्थित बिजली घर पहुंचकर मण्डल महासचिव आरिफ मलिक के नेतृत्व में विद्युत उप-खंड अधिकारी एसडीओ को ना मिलने के कारण जई दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। विद्युत उप-खंड अधिकारी ने कॉल पर आश्वासन दिया कि जुम्मे के दिन पूरी लाइट दी जाएगी। जई दीपक कुमार ने आश्वासन देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की जुम्मे को लाइट की समस्या नहीं रहेगी एक उपकरण के जरूरी लगने हेतु कल सिर्फ 2 से 4 बजे तक का कट रखा जाएगा।

युवा महानगर अध्यक्ष उसमान मलिक ने बताया कि सड़क दुधली वार्ड में हर माह के शुक्रवार ( जुम्मे ) को पूरे दिन का विद्युत सप्लाई का कट रहता है। जिससे आम जन के घरों में पूरे दिन विद्युत आपूर्ति नहीं रहती है। 26 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक इस्लामिक माह रमज़ान है जिसमें जुम्मे में मुस्लिम समाज शांति से घरों में मस्जिदों में इबादत करते है जो मुस्लिम समाज के लिए रमजान में खास दिन रहते है जिसे त्यौहार के रूप में मुस्लिम समाज मनाता है। शुक्रवार जुम्मे को लगने वाले कट से क्षेत्र में मस्जिदों के वाटर टैंक नहीं भर पाते है। मस्जिदों, घरों में पानी टैंक भरने की समस्या रहती है। इसी समस्याओं को लेकर आज हम आरिफ मलिक जी के नेतृत्व में एसडीओ महोदय को ज्ञापन दिया गया है।

भाकियू टिकैत के मण्डल महासचिव आरिफ मलिक ने बताया कि जुम्मे के दिन लगने वाले कट की वजह से मस्जिदों में माइक नहीं चल पाते है टैंक नहीं भर पाते है आम आदमियों के सभी घरों में इन्वर्टर नहीं है, लाइट की वजह से इंडक्शन चूल्हा व काफी बिजली से संबंधित काम नहीं हो पाते है। जिस कारण शाम ढलने से पहले (इफ्तार) खाना बनाने की तैयारी में समस्या होती है जिससे रमजान में जुम्मे में अंधेरे से पढ़ाई /इबादत में खलल पैदा होती है इन्हीं समस्याओं को लेकर आज एसडीओ महोदय से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया है।

इस दौरान ज्ञापन देने वालो में युवा महानगर उपाध्यक्ष वंश गौतम, युवा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव मोगरा, युवा महानगर कार्यकारिणी अध्यक्ष वसीम मलिक, युवा महानगर सोशल मीडिया प्रमुख परवेज अली, युवा महानगर उपाध्यक्ष शौकीन मलिक, नवाब अली, बुरहान महानगर उपाध्यक्ष, वार्ड 05 अध्यक्ष आमिर, युवा महानगर सचिव वहीदुर्रहमान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button