उत्तर प्रदेशकानून व्यवस्था

मण्डलायुक्त ने तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं

. प्रकरणों को गम्भीरता से सुनते हुए समय सीमा के अन्दर करें निस्तारित – मण्डलायुक्त
. भूमि संबंधी विवादों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर की जाए कार्यवाही – डॉ0 रूपेश कुमार
. सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 63 शिकायतें, 05 मौके पर निस्तारित

सहारनपुर, दिनांक 06 जून, 2026 (सू0वि0)।
मण्डलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार द्वारा तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं को सुना गया। मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता में शामिल है। प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय में संवेदनशीलता अपनाते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करें। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 43, पुलिस विभाग की 08, डीएसओ की 01, बिजली विभाग की 04, डूडा की 01, डीआईओएस की 01, लोक निर्माण विभाग 01, डीआरडीए 01, नगर निगम की 03 कुल 63 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से राजस्व विभाग की 05 मौके पर ही निस्तारित कर दी गयी।
मण्डलायुक्त ने आए हुए लोगों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी वादों का समय सीमा के अंदर निस्तारण किया जाए। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है, उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टी भी मिलनी चाहिए।
डॉ. रूपेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायत निस्तारण के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समस्याओं का समयबद्धता से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने में लापरवाही न बरती जाए। उन्होने प्रतिदिन अपने कार्यालय में प्रातः 10ः00 से 12ः00 बजे तक जनसुनवाई करते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। भूमि संबंधी विवादों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही की जाए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर श्री सुबोध कुमार, तहसीलदार सदर श्री जसमेन्द्र सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button