कानून व्यवस्थादेश

विद्याधर नगर सेक्टर-4 स्थित जन उपयोगी भवन को आधुनिक “वाइब सेंटर” के रूप में विकसित करने की मांग मुख्यमंत्री व आयुक्त जेडीए से उठाई – रविशंकर धाभाई समाजसेवी

जयपुर, राजस्थान। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रवि शंकर धाभाई ने राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के आयुक्त को पत्र भेजकर विद्याधर नगर सेक्टर-4 स्थित जन उपयोगी भवन के पुनर्विकास की मांग की है।

उन्होंने अपने पत्र में बताया है कि यह भवन पिछले कई वर्षों से जर्जर अवस्था में है तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण स्थानीय नागरिक इसका समुचित उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। विशेष रूप से शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए यह भवन वर्तमान में उपयोगी नहीं रह गया है।

समाजसेवी रवि शंकर धाभाई जो कि स्वयं भी इस क्षेत्र के निवासी है ने मांग की है कि जन उपयोगी भवन का आधुनिकीकरण कर इसे एक आधुनिक “वाइब सेंटर” के रूप में विकसित किया जाए। प्रस्तावित परियोजना में रेस्टोरेंट, जिम एवम मॉडर्न फिटनेस सेन्टर रिटेल दुकानें, वरिष्ठ नागरिकों के लिए रिक्रिएशन सेंटर, इंडोर स्पोर्ट्स क्लब, कांफ्रेंस एवम सेमिनार हॉल्स, ग्रीन ओपन स्पेस, पर्याप्त पार्किंग तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाओं का विकास किया जाए।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक आधुनिक एवं सुविधायुक्त परिसर उपलब्ध होगा, जिससे विद्याधर नगर क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

रवि शंकर धाभाई
वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता
मो. 9928667992, 9314630044, 9982139666

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button