उत्तर प्रदेशकानून व्यवस्था

तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

  • जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं, जन शिकायतों का कराया निस्तारण
  • मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए संवेदनशीलता से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सहारनपुर, दिनांक 20 जून, 2026 (सू0वि0)।

जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

श्री अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि भूमि संबंधी विवादों में जांच कर्ता अधिकारी मौके पर उभय पक्षों की मौजूदगी में पूर्ण पारदर्शिता से शिकायत का निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान समेत आयोजित विभिन्न दिवसों को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर बल देते हुए कहा कि इन दिवसों में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में ही गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 45, पुलिस विभाग की 09, पूर्ति की 05, जिला पंचायत राज विभाग की 03, खण्ड विकास अधिकारी की 02, एएमए जिला पंचायत की 01, बीईओ की 01, विद्युत की 01, डूडा की 01 एवं नगर निगम की 01 कुल 69 शिकायते प्राप्त हुई जिनमें से 04 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।

Oplus_131072

जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए संवेदनशीलता से शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराएं।

इस अवसर पर सीडीओ श्री सुमित राजेश महाजन, उपजिलाधिकारी सदर श्री सुबोध कुमार, तहसीलदार सदर श्री जसमेंद्र समेत सभी जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button