उत्तर प्रदेशशिक्षा

एटीसी-257 प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कैडेट्स ने दिखाई प्रतिभा

सहारनपुर। एटीसी-257 वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। दस दिवसीय इस शिविर में कैडेट्स ने सैन्य, शैक्षणिक, सांस्कृतिक तथा व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, फायरिंग, योग, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट, ड्रोन संचालन, अग्निशमन प्रशिक्षण तथा विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यानों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त क्विज़, निबंध, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें कैडेट्स ने अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समापन समारोह की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्टार पेपर मिल सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक रमेश चंद जैन, मातृ संस्था के अध्यक्ष अखिलेश मित्तल, मंत्री विनोद मिश्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सतेंद्र कुमार तथा शिशु मंदिर की प्रधानाचार्या भावना शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आशुतोष गर्ग, राजीव अग्रवाल, दिनेश कुमार, संदीप गुप्ता, टी.पी. कौशिक एवं आलोक मित्तल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी सहभागिता की। अतिथियों ने कैडेट्स की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। साथ ही शिविर के सफल संचालन में योगदान देने वाले सैन्य, प्रशासनिक एवं सहयोगी स्टाफ को भी सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में अतिथियों ने युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की तथा कैडेट्स को जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के उपरांत शिविर का विधिवत समापन एवं डिस्पर्सल किया गया। सभी कैडेट्स को उनके संबंधित एएनओ (ANO) के साथ सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर कैडेट्स के लिए अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति एवं व्यक्तित्व विकास का एक यादगार अनुभव साबित हुआ।

भगवत प्रसाद – संवाददाता जिला सहारनपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button