कश्यप समाज पर बढ़ते उत्पीड़न के विरोध में विशाल धरना, राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। कश्यप समाज पर कथित रूप से हो रहे उत्पीड़न के विरोध में कश्यप एकता क्रांति मिशन के नेतृत्व में हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
धरना सभा को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप (बीदपुर) तथा शीशपाल कश्यप ने संयुक्त रूप से कहा कि पिछले छह महीनों में कश्यप समाज के कई नेताओं एवं लोगों की हत्याओं की घटनाएं सामने आई हैं। उनका आरोप था कि इन मामलों में प्रशासन अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि समाज की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार एवं प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपते हुए उचित कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर कश्यप समाज के अध्यक्ष अजय मेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष शीशपाल कश्यप, अंकित कश्यप, सुमित कश्यप, मोहित कश्यप, रितिक कश्यप, उपाध्यक्ष ओमपाल कश्यप, राहुल कश्यप, प्रदीप कश्यप, फरजाना सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
भगवत प्रसाद – संवाददाता जिला सहारनपुर




