उत्तर प्रदेश

खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प,खाई सभी ने कसम – चौधरी नीरपाल

  • खिलाड़ियों ने कहा मरते दम तक अपने लिए नहीं, देश के लिए खेलेंगे।
  • आज सहारनपुर में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ द्वारा देश के गौरवशाली खिलाड़ियों का फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया।

सम्मान समारोह के संयोजक राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौ. नीरपाल सिंह ने अपनी खेल प्रकोष्ठ की पूरी टीम के साथ राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मान देते हुए कहा कि आज पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आए हुए हैं जिन्होंने अपने देश का मान सम्मान बढ़ाया है।आज के सम्मान समारोह से युवाओं में जागरूकता बढ़ेगी। बच्चों को प्रेरणा मिलेगी। हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का सपना है कि किसानों के बच्चों का खेलो के माध्यम से भविष्य बने। हर गांव, हर घर मेडल जीतकर आए वो सपना हमे साकार करना है।

सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में कुश्ती के अर्जुन अवार्डी सुनील राणा, टीम इंडिया के कोच जितेंद्र राणा, एशिया चैंपियनशिप थाईलैंड कांस्य पदक उत्तम राणा, जाट रेजिमेंट बरेली मे मेजर कुश्ती एशिया मेडलिस्ट मनोज खोखर, जाट रेजीमेंट बरेली सुबेदार रेसलिंग ग्रेपलिंग एशिया मेडलिस्ट नवीन बालियान, वुशु वर्ल्ड चैंपियन सूबेदार उचित शर्मा, पैरा ओलम्पिक रजत पदक निखिल कुमार, कॉमनवेल्थ गेम्स कराटे रजत पदक विजेता राजीव मुंडेलवाल, जू जित्सू में एशिया पदक विश्वदीप कोशिक, नरेंद्र पंवार गोल्डमेडलिस्ट, मोहम्मद असाद वर्ल्ड चैंपियन रेसलिंग ग्रेपलिंग, इनके अलावा एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले विपिन राठी, मोंटी मलिक, रिक्की तोमर, आरोही चौधरी, प्रवीण शर्मा राष्ट्रीय मैराथन गोल्ड मेडल, सहित लगभग 184 अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय गौरवशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर, राष्ट्रीय महासचिव डॉ संजीव आर्य, राष्ट्रीय महासचिव विजय कौशिक, राष्ट्रीय सचिव योगेश प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सचिव सतवीर घिस्सा, क्षेत्रीय अध्यक्ष शारिक चौधरी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रेयान त्यागी, प्रदेश महासचिव अरविंद पंवार, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश एडवोकेट, जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी, रिंकू सोनकर, अनुभव निर्वाल, प्रताप लोहिया, विनोद प्रधान, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक आदि उपस्थित रहे।

अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष शाहजमां खान ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button