उत्तर प्रदेशकानून व्यवस्था

महिला थाने में हुआ समझौता, मां के पास रहेगा बच्चा

सहारनपुर। एसएसपी कार्यालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर निधि ने बताया कि उसकी ससुराल थाना बेहट क्षेत्र के गांव रूहालका में है। कुछ समय पूर्व उसके पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पति की मौत के बाद से ससुराल पक्ष के साथ उसके संबंधों में तनाव बना हुआ था और आए दिन कहासुनी होती रहती थी।

निधि का आरोप है कि ससुराल पक्ष उससे घर छोड़कर जाने के लिए कह रहा था तथा उसके छोटे बच्चे को अपने पास रखने की बात कर रहा था। मामले को लेकर दोनों पक्ष महिला थाने पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में वार्ता कर समझौता कराया गया।

समझौते के अनुसार बच्चा अपनी मां निधि के पास ही रहेगा तथा निधि अपने जीवन से जुड़े निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगी। साथ ही ससुराल पक्ष की ओर से उसके जीवन में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा।

भगवत प्रसाद – संवाददाता जिला सहारनपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button