उत्तर प्रदेशशिक्षा

प्रदेश के 36 जिलों में टीजीटी परीक्षा शुरू, करीब 50 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) 2022 भर्ती परीक्षा बुधवार को प्रदेश के 36 केंद्रों पर शुरू हो गई है। यह परीक्षा तीन और चार जून को दो-दो पालियों में होगी। परीक्षा की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। एआई आधारित एकीकृत नियंत्रण कमांड कक्ष से इसकी निगारानी की जा रही है। साथ ही एसटीएफ की टीमें भी परीक्षा को सकुलश संपन्न कराने के लिए अलर्ट मोड में हैं।

परीक्षा के लिए सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुट गई थी। सघन तलाशी के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। करीब चार वर्ष बाद हो रही टीजीटी 2022 परीक्षा में 8,68,531 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रयागराज समेत प्रदेश के 36 जिलों में 614 केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और 2:30 बजे से 4:30 बजे तक परीक्षा होगी।

कंट्रोल रूम से अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति एवं सत्यापन की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण एवं रिकाॅर्ड आयोग कार्यालय में उपलब्ध रहेगा। इससे परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की स्थिति में नियंत्रण कक्ष से त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button