“टोपी खुद पहनो किसी को पहनाओ नहीं..”, सलमान ने दी काम को लेकर सलाह, बोले- सब भूल के आगे बढ़ो

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “मातृभूमि” को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच आज सलमान ने अपनी कुछ खास तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है। इन तस्वीरों के साथ सलमान ने अपने फैंस को एक खास सलाह भी दी है।
सलमान खान का पोस्ट :-
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ सलमान ने काम को लेकर सलाह दी है। सलमान ने कैप्शन में लिखा, “यह किसी भी फील्ड के लिए है। पहले सोच लो, समझ लो, स्पष्ट हो जाओ, फैसला कर लो और सब कुछ भूलकर आगे बढ़ो।” सलमान ने आगे लिखा, “टोपी से याद आया-टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाना नहीं और न किसी को पहनने दो।”
सलमान का लुक :-
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लैक टोपी में काफी हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं। सलमान ने कुल चार तस्वीरें शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में सलमान स्टाइलिश लुक में पोज देते नजर आ रहे हैं।

फैंस के रिएक्शन :-
सलमान खान की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
. एक फैन ने लिखा, “बॉलीवुड के रियल ओजी”
. दूसरे फैन ने लिखा, “भाईजान”
. एक और फैन ने लिखा, ‘ब्लैक आउटफिट में भाईजान”
. एक और फैन ने लिखा, “कोई इतना हैंडसम कैसा हो सकता है”
. एक और फैन ने लिखा, “बेहद फिट और हैंडसम दिख रहे हो’
वहीं सलमान के कई फैंस ने उनकी इन तस्वीरों पर लाल दिल वाले और फायर इमोजी शेयर किए हैं

“मातृभूमि” कब होगी रिलीज :-
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म “मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस” (पहले “बैटल ऑफ गलवां”) 14 अगस्त 2026 (स्वतंत्रता दिवस के आसपास) को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह एक्शन फिल्म पहले अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग और बाकी वजहों से इसकी रिलीज में देरी हुई है।




