उत्तर प्रदेश

मुख्य विकास जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की बैठक

  • सीएम डैशबोर्ड को जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं देखें तथा केपीआई (मुख्य प्रदर्शन संकेतक) पर रखें दृष्टि
  • डैशबोर्ड की महत्ता को समझें सभी अधिकारी, न करें लापरवाही
  • फैमिली आई डी बनाने का कार्य करें शत-प्रतिशत पूर्ण

सहारनपुर, दिनांक 30 अप्रैल, 2026 (सू0वि0)।

जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर श्री सुमित राजेश महाजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

श्री सुमित राजेश महाजन ने निर्देश दिए कि खराब रैंकिंग वाले विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए नए वित्तीय वर्ष में समय से अपने लक्ष्यों को देख लें और शुरू से ही रैंकिंग को बेहतर रखें। सभी विभाग सीएम डैशबोर्ड में सर्वाेच्च रैकिंग के लिए प्रयास करें तथा जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं पोर्टल को देखें एवं केपीआई (मुख्य प्रदर्शन संकेतक) पर दृष्टि रखें। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशों एवं उच्च प्राथमिकता वालें बिन्दुओं पर गंभीरता से कार्य करें। सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग वाले विभाग निरंतर समीक्षा कर कार्यों का फालोअप करें तथा रैकिंग गिराने वाले कारणों को देखने तथा सुधार करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस पोर्टल पर प्रकरणों का समय से गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। फैमिली आईडी संबंधी लंबित आवेदनों को यथाशीघ्र शत प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी डैशबोर्ड की महत्ता को समझें और लापरवाही न करें। पर्यटन विभाग अपनी परियोजनाओं की निरंतर समीक्षा करें एवं उच्चाधिकारियों से समय लेकर निरीक्षण कराएं।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, पीडीडीआरडीए श्री प्रणय कृष्ण सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button