उत्तराखंड

सरसंघ चालक के प्रवास से पूर्व 1000 हिंदू सम्मेलन, 22-23 फरवरी को देहरादून पहुंचेंगे मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे शताब्दी वर्ष के तहत उत्तराखंड में हिंदू सम्मेलन कराए जा रहे हैं। इस कड़ी में 22 फरवरी को सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत के आगमन से पूर्व 1000 हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

शताब्दी वर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसके तहत प्रदेशभर में 1000 हिंदू सम्मेलन कराए जाएंगे। तय किया गया है कि सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत के प्रवास से पूर्व ही यह लक्ष्य पूरा किया जाएगा। तय किया गया है कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत और नेतृत्व करने वाले लोगों से संघ के वरिष्ठ अधिकारी संवाद करेंगे।

प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने बताया कि 22 व 23 फरवरी को सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर आरएसएस के प्रांत कार्यालय में रहेंगे। 22 फरवरी को समाज के प्रमुख नागरिकों के साथ सरसंघ चालक का संवाद होगा। 23 फरवरी को सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ उनका संवाद होगा। संघ कार्यकर्ताओं ने इसके लिए प्रमुख नागरिकों और पूर्व सैनिकों की सूची बनाकर उन्हें आमंत्रण भेजा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button