क्राइम

पैर छूकर प्रणाम नहीं किया तो दो भाइयों को पीटकर अधमरा कर दिया, BSF जवान गिरफ्तार

बिहार के शेखपुरा में दबंगों ने दो भाइयों की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के पैन गांव की है। पैर छूकर प्रणाम नहीं करने पर दबंगों ने बुधवार देर शाम बांस की फट्ठी एवं लाठी से दो सहोदर भाइयों को बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। इनमें से एक भाई दिव्यांग है। जख्मी अरुण एवं मनोज यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी बीएसएफ जवान को गिरफ्तार किया है।

गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मारपीट में जख्मी एक भाई की मौत की अफवाह उड़ गई। इससे लोग भड़क गए और नेमदारगंज मोड़ के पास शहर की मुख्य सड़क जाम कर दी। तीन घंटे तक बरबीघा-शेखपुरा मार्ग पर आवागमन ठप रहा। ग्रामीण आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। बाद में एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लोग शांत हुए। गिरफ्तार गोपाल सिंह बीएसएफ का जवान है।

स्थानीय लोगों की मानें तो बुधवार देर शाम मनोज और अनिल दोनों भाई बाजार से गांव लौट रहे थे। गांव के बाहर ही कुछ लोग पुलिया पर बैठे थे। उन्होंने रास्ते से गुजर रहे दोनों भाइयों को पैर छूकर प्रणाम करने के लिए कहा। दिव्यांग अरुण ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसी बात पर वे आक्रोशित हो गए और दोनों को पीटने लगे।

हालांकि, गांव के लोगों ने इसका विरोध भी किया। जख्मी भाइयों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पांच नामजद एवं कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयासकियाजारहाहै।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button