उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ 22 जोड़ो का विवाह

  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ 22 जोड़ो का विवाह

जिला सहारनपुर, दिनांक 22 दिसम्बर, 2025 (सू0वि0)।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मांगेराम चौधरी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में विवाह सम्पन्न कराये गये

मा0 मुख्यमंत्री जी की अपेक्षा के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2025-26 में नव निर्गत शासनादेशानुसार ऑनलाइन प्रणाली के आधार पर जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल के कुशल दिशा निर्देशन में “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के अन्तर्गत जनपद में 18 हिन्दू जोड़े एवं 04 मुस्लिम जोड़े कुल 22 जोड़ों का विवाह उनके रीति-रिवाज के तहत सामूहिक रूप से जनपद के राजकीय आईटीआई दिल्ली रोड़ सहारनपुर में सम्पन्न कराया गया।

योजनान्तर्गत शासन द्वारा प्रति जोड़े पर व्यय होने वाली धनराशि अंकन 100000 रुपए में से 60000 रुपए की धनराशि कन्या के खाते में अन्तरित की जायेगी। विवाह संस्कार के लिये आवश्यक सामग्री (कपड़े, पगडी, बिछिया, चांदी के पायल तथा बर्तन आदि) हेतु 25000 रुपए तथा कार्यक्रम के आयोजन हेतु 15000 रुपए व्यय किये जाने का प्राविधान है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सरसावा श्री ताहिर हसन, मनरेगा लोकपाल राकेश चौधरी, डेलीगेट जिला सहकारी बैंक श्री सुनील चौटाला, निदेशक गन्ना सोसाइटी श्री पोपिन चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अभिषेक पाण्डेय, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी श्रीमती दीपिका परिहार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्री अजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button