मा० जल शक्ति मंत्री द्वारा पिलखनी निरीक्षण भवन का किया गया लोकार्पण

● मा० जल शक्ति मंत्री द्वारा पिलखनी निरीक्षण भवन का किया गया लोकार्पण
● सिंचाई एवं बाढ़ परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया
● सिंचाई की 1609.22 लाख रूपये की 04 परियोजना का किया गया लोकार्पण
● 2698.44 लाख रूपये की 07 बाढ़ परियोजनाओं का किया लोकार्पण
● 21.04 लाख रूपये की 02 सिंचाई परियोजनाओं का किया गया शिलान्यास
● जनपद के ग्राम होंगे लाभान्वित, सिंचित भूमि का बढेगा दायरा, बाढ़ से होगा बचाव, मिलेगा रोजगार
● अधिकारियों को बाढ़काल के दौरान बाढ़ स्थलों की बाढ़ सुरक्षार्थ निगरानी हेतु दिए निर्देश
● जल शक्ति मंत्री ने रूद्राक्ष का पौधा किया रोपित
सहारनपुर, दिनांक 20 अगस्त, 2025 (सू0वि0)।
मा० जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा पिलखनी निरीक्षण भवन का लोकार्पण किया गया। उन्होने निरीक्षण भवन के परिसर में रूद्राक्ष का पौधा रोपित किया।
पिलखनी निरीक्षण भवन के साथ-साथ सिंचाई की 04 नग परियोजना जिनकी स्वीकृत लागत 1609.22 लाख रूपये का लोकार्पण किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से 14 नग ग्रामों की 4743 हेक्टेयर भूमि एवं 25,600 आबादी लाभान्वित हुई तथा 02 नग सिंचाई परियोजना स्वीकृत लागत रूपये 21.04 लाख का शिलान्यास किया गया। इसके साथ-साथ जनपद सहारनपुर की 07 नग बाढ़ परियोजनाऐं जिनकी स्वीकृत लागत रू० 2698.44 लाख का लोकार्पण किया गया। बाढ़ परियोजनाओं के पूर्ण होने से 33 नग ग्रामों की 727 हेक्टेयर भूमि एवं 61,800 आबादी लाभान्वित हुई।
इसके पश्चात मा० मंत्री द्वारा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को वर्तमान में चल रहे बाढ़काल के दौरान बाढ़ स्थलों की बाढ़ सुरक्षार्थ निगरानी हेतु निर्देश दिये गये।
लोकार्पण के समय मा० राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास श्री जसवंत सिह सैनी, विधायक नकुड़ श्री मुकेश चैधरी, विधायक नगर श्री राजीव गुम्बर, पूर्व सांसद श्री प्रदीप चैधरी, जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आशीष तिवारी आदि उपस्थित रहे।