डीएम श्री अरविन्द कुमार चैहान एवं एसएसपी श्री अभिनन्दन ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा तहत किया परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण

- अभ्यर्थियों की सुविधा, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा
- प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रख-रखाव एवं गोपनीयता सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश
सहारनपुर, दिनांक 25 अप्रैल, 2026 (सू0वि0)।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चैहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन ने कोषागार एवं जे.वी.जैन काॅलेज सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को गहनता से परखा। उन्होने पेयजल व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही और पारदर्शिता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होने प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रख-रखाव एवं गोपनीयता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी श्री अंकुर वर्मा, मुख्य कोषाधिकारी श्री सूरज कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।




