मनोरंजन

सुहाना खान के जन्मदिन पर महीप कपूर ने शेयर की बचपन की फोटोज, इस एक्ट्रेस ने लगाए 100 पेड़

किंग खान की बेटी सुहाना खान 25 साल की हो गई हैं। सुहाना को कई सेलिब्रिटीज, एक्टर्स ने बर्थ डे विश किया है। महीप कपूर, जूही चावला की तरफ से मिली जन्मदिन की बधाई अलग रही।

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने 22 मई को अपना जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर कई सेलिब्रिटीज, बॉलीवुड स्टार्स ने सुहाना को जन्मदिन की बधाई दी। संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर ने सुहाना को जन्मदिन पर विश किया है, साथ ही एक्ट्रेस की बचपन की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इसके अलावा जूही चावला ने भी सुहाना के लिए खास काम किया है। वहीं नीता अंबानी के ऑफिशियल कल्चरल पेज पर भी सुहाना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई हैं।

महीप कपूर ने बचपन की तस्वीरें साझा कीं :-
सुहाना खान के जन्मदिन पर महीप ने उनकी बचपन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में शनाया कपूर (महीप की बेटी), अनन्या पांडे और सुहाना खान नजर आ रही हैं। ये तीनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं। बचपन से लेकर अब तक इनकी दोस्ती बरकरार है।

जूही चावला ने लगाए 100 पेड़ :-
जूही चावला और शाहरुख खान गहरे दोस्त हैं। जूही चावला सुहाना को बहुत प्यार करती हैं। सुहाना को जन्मदिन की बधाई देने के साथ जूही चावला ने 100 पेड़ भी उनके नाम पर लगाए हैं। यह तोहफा सुहाना खान के लिए काफी खास साबित होगा।

नीता अंबानी का कैफे सेलेक्ट किया :-
महीप कपूर, जूही चावला के अलावा नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर के ऑफिशियल पेज पर भी सुहाना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही यह जानकारी भी दी गई है कि सुहाना खान, गौरी खान और अनन्या ने उनका कैफे फाइनल किया है।

सुहाना खान का करियर फ्रंट :-
सुहाना खान भी अपने पिता शाहरुख खान की तरह की फिल्मों में एक्टिंग कर रही हैं। फिल्म “आर्चीज” से सुहाना ने एक्टिंग में डेब्यू किया। जल्द ही वह शाहरुख खान की फिल्म “किंग” में नजर आएंगी। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button