जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कलेक्ट्रेट बार हॉल का फीता काटकर किया उद्घाटन

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नव-निर्मित कलेक्ट्रेट बार हॉल का उद्घाटन जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ठाकुर संजीव कुमार ने बताया कि अधिवक्ताओं की बैठक एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए इस सभागार का आयोजन किया गया है जिसमें समय समय पर परिसर में होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की जाएगी तथा होने वाले कार्यक्रमों एवं बैठकों का आयोजन भी इसी बार हॉल में किया जाता रहेगा ।
कार्यक्रम का संचालन चौधरी सर्वोत्तन सिंह एडवोकेट ने किया, इस दौरान अधिवक्तगणों में मुख्य रूप से हरनाथ सिंह, मनोज पंवार, चंद्रपाल, संदीप नंदी, विशाल राणा, रितेश यादव, अमित यादव ,नाहिद खानम , दीपाली वर्मा, ठाकुर बृजमोहन, राजपाल गांधी, अमरीश अग्रवाल, सर्वेश त्यागी, शीशपाल कश्यप , बृजमोहन कश्यप, परवेज चौधरी, अमित कुमार, जरनैल सिंह सैनी, उदयवीर सिंह सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।
भगवत प्रसाद – संवाददाता जिला सहारनपुर
आज तक समाचार




