उत्तर प्रदेशकानून व्यवस्थाक्राइम

बड़ी खबर: मिर्जापुर में STF का बड़ा एक्शन! हथियार तस्करी में पिता-पुत्र पर शिकंजा, ₹32 लाख नकद, 4 अवैध हथियार और 111 कारतूस बरामद, आरोपी एक कार्यक्रम में खुद को थाना अध्यक्ष भी बता रहा है

सहारनपुर जनपद में कानून-व्यवस्था और पुलिस की भूमिका को लेकर दो अलग-अलग घटनाक्रम चर्चा में हैं। एक ओर थाना मिर्जापुर पुलिस और एसटीएफ मेरठ की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियारों से जुड़े मामले में पिता-पुत्र की गिरफ्तारी और बड़ी बरामदगी सामने आई है। वहीं, दूसरी ओर एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते व्यक्ति का कथित वायरल बयान चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वह कहता सुनाई देता है कि “ग्यारह तारीख तक सरकार पुलिस की है, ग्यारह तारीख के बाद थाना अध्यक्ष मैं होऊँगा और पाँच साल के लिए थाना अध्यक्ष बनूँगा।”

पुलिस-एसटीएफ की कार्रवाई में बड़ी बरामदगी :-
पुलिस के अनुसार, खारा पावर हाउस के पास की गई संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 12 बोर की चार डबल बैरल बंदूकें, 111 कारतूस, तीन मोबाइल फोन और 32 लाख रुपये नकद बरामद किए जाने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की गहरे नीले रंग की हुंडई वेन्यू कार भी कब्जे में ली गई।

पुलिस के मुताबिक, इसी प्रकरण में 1 अक्टूबर 2026 को तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई थी। मामले में थाना मिर्जापुर में मुकदमा अपराध संख्या 318/2026 दर्ज बताया गया है। जांच एजेंसियां अब बरामद हथियारों के स्रोत, नकदी के संबंध और मामले में अन्य संभावित लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं।

“11 तारीख के बाद थाना अध्यक्ष मैं होऊँगा”—वायरल बयान पर सवाल :-
इसी बीच, एक कार्यक्रम का बताया जा रहा वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति लोगों को संबोधित करते हुए खुद को भविष्य में थाना अध्यक्ष बनने की बात कहता सुनाई देता है। वह लोगों से दोनों हाथ उठाने और दस-दस बार बटन दबाने की अपील भी करता सुनाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button