उत्तर प्रदेशक्राइम
साखन नहर में मिला किशोरी का शव, गर्दन पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

देवबंद। कोतवाली देवबंद क्षेत्र में साखन नहर के अंदर किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि किशोरी की गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रथम दृष्टया किशोरी की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और परिस्थितियों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्ट — भगवत मेहरा




