उत्तर प्रदेशकानून व्यवस्था

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों, कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक

  • डीआईजी सहित तीनों जनपदों एसएसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे
  • वृक्षारोपण में जियो टैगिंग यथाशीघ्र करें शत-प्रतिशत एवं करें सुरक्षा के उपाय
  • बेसिक एवं माध्यमिक के निष्प्रयोज्य शिक्षण भवनों का किया जाए ध्वस्तीकरण
  • मिशन सेफ फ्यूचर के तहत स्कूली वाहन चालकों के चरित्र सत्यापन के साथ स्वास्थ्य परीक्षण कराएं
  • विद्यार्थियों की करें काउंसलिंग, बनाएं संवाद एवं सकारात्मक माहौल
  • सरकारी एवं अर्धसरकारी भवनों में सोलर पैनल लगाए जाएं
  • संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत एंटीलार्वा एवं फॉगिंग के साथ जन जागरूकता के किए जाएं उपाय
  • तीनों जनपदों के विकासखण्डों में सरकारी योजनाओं की समस्याओं का करें निस्तारण
  • जनकल्याणकारी योजनाओं में पात्रों को योजनाओं का मिले शत-प्रतिशत लाभ
  • आईजीआरएस प्रकरणों में बेहतर फीड बैक न आने पर अधिकारी स्वयं करें स्थलीय निरीक्षण
  • बारावफात, रक्षाबंधन एवं अन्य त्यौहारों के संबंध में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रहें सजग
  • सोशल मीडिया में भ्रामक एवं झूठी खबरों को फैलाने वाले के विरूद्ध हो कड़ी कार्यवाही – मण्डलायुक्त
  • रक्षाबंधन के अवसर पर चलाई जाएं अतिरिक्त बसें एवं चालकों का हो सत्यापन
  • 03 से 05 वर्ष पुराने राजस्व वादों के निस्तारण एवं चारागाह की भूमि कब्जा मुक्त करवाने के लिए चलाया जाए अभियान
  • मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में कोई भी प्रकरण न रहे लम्बित
  • लक्ष्य के अनुरूप की जाए राजस्व वसूली

सहारनपुर, दिनांक 25 अगस्त , 2026 (सू.वि.)।

मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा, कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों, चकबन्दी कार्यों एवं वादों की प्रगति तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

डे एनआरएलएम आरएफ सीआईएफ में जनपद सहारनपुर एवं शामली को डी श्रेणी, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में शामली को सी श्रेणी, जननी सुरक्षा योजना में तीनों जनपदों को सी श्रेणी, फैमिली आईडी में तीनों जनपदों को सी श्रेणी, 15वां वित्त एवं 05वां वित्त आयोग ग्राम पंचायत में मुजफ्फरनगर को सी एवं डी श्रेणी, पर्यटन में मुजफ्फरनगर एवं सहारनपुर को डी श्रेणी, पिछडा वर्ग कल्याण की शादी अनुदान योजना में सहारनपुर को डी श्रेणी, आईसीडीएस पोषण अभियान में मुजफ्फरनगर एवं शामली को सी श्रेणी तथा सहारनपुर को डी श्रेणी, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में मुजफ्फरनगर को डी श्रेणी मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त निर्देश दिए कि सभी विभाग सीएम डैशबोर्ड में सर्वाेच्च रैकिंग के लिए प्रयास करें। उन्होने कहा कि सभी विभाग विकास कार्यों में प्राप्त रैकिंग को उच्चतम श्रेणी में लाएं। ए रैंक वाले अपनी रैकिंग यथावत बनाए रखें। विभाग कार्यशैली में सुधार लाते हुए रैंकिंग को बेहतर करें।

मण्डलायुक्त ने वृक्षारोपण अभियान के तहत रोपित किए गये पौधों की शत-प्रतिशत जियो टैगिंग यथाशीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जियो टैगिंग के साथ पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगवाए जाएं। बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा के निष्प्रयोज्य शिक्षण भवनों को एक सप्ताह के भीतर ध्वस्तीकरण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि मिशन सेफ फ्यूचर के तहत स्कूली वाहन चालकों का शत-प्रतिशत चरित्र सत्यापन करवाने के साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जाए। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की काउंसलिंग करते हुए संवाद बनाएं जिससे सकारात्मक माहौल पैदा हो सके। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे।

डॉ. रूपेश कुमार ने निर्देश दिए कि सरकारी एवं अर्धसरकारी भवनों में सोलर पैनल लगाए जाएं। तीनों जनपदों में जनकल्याणकारी योजनाओं में पिछडे विकासखण्डों में समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण कर पात्रों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत युद्धस्तर पर एंटीलार्वा का छिडकाव किया जाए। फॉगिंग के साथ जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में कोई भी प्रकरण लम्बित न रहे।

मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्रकरणों का समय से गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी प्रकरण डिफाल्टर श्रेणी में न जाए। यह भी देखा जाए कि शिकायत के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट है अथवा नहीं। शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से वार्ता भी की जाए। बेहतर फीड बैक न आने पर अधिकारी स्वयं स्थलीय निरीक्षण करें।

राजस्व एवं कर करेत्तर की समीक्षा के दौरान उन्होने निर्देश दिए कि 03 से 05 वर्ष पुराने राजस्व वादों का यथाशीघ्र निस्तारण किया जाए। चारागाह की भूमि कब्जा मुक्त करवाने के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होने निर्देश दिए कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित करें।

कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होने निर्देश दिए कि बारावफात, रक्षाबंधन एवं अन्य त्यौहारों के संबंध में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित सभी अधिकारी सजग रहें। सोशल मीडिया में भ्रामक एवं झूठी खबरों को फैलाने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होने आरएम रोडवेज को निर्देश दिए कि रक्षाबंधन के अवसर पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएं एवं चालकों का सत्यापन किया जाए। यात्रा के दौरान महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे।

डीआईजी श्री अभिषेक सिंह ने वर्चुअल माध्यम से जुडकर निर्देश दिए कि बारावफात के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर लें। रक्षाबंधन के दृष्टिगत चोरी गिरोह पर कड़ी निगरानी रखी जाए। त्यौहारों के दृष्टिगत अधिक आवागमन होगा इसलिए बेहतर यातायात व्यवस्था की तैयारी की जाए।

बैठक में जिलाधिकारी सहारनपुर श्री अरविन्द कुमार चौहान, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा, जिलाधिकारी शामली श्री आलोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर श्री सुमित राजेश महाजन, मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर आयुक्त प्रशासन श्री रमेश यादव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहारनपुर श्री सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुजफ्फरनगर श्री अनिरूद्ध प्रताप सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त श्री दुष्यंत कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम, चिकित्सा सहित संबंधित विभागों के मण्डल एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर श्री अभिनन्दन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक शामली श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह वर्चुअल माध्यम से जुडे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button