उत्तर प्रदेशदेशभक्ति कार्यक्रम
नकुड़ रेंज कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
सरसावा (सहारनपुर)। सामाजिक वानिकी प्रभाग की नकुड़ रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रगान और तिरंगे को सलामी देकर मनाया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी कपिल कुमार ने ध्वजारोहण किया। उपस्थित क्षेत्रीय वन अधिकारी कपिल कुमार, वन दरोगा देशराज सिंह, वन दरोगा महेंद्र पाल सिंह, वन रक्षक अतुल कुमार सहित नकुड़ रेंज के समस्त स्टाफ ने तिरंगे को सलामी दी और भारत माता की जय के उद्घोष लगाए।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद कार्यालय स्टाफ को मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
रिपोर्ट: भगवत मेहरा




