उत्तर प्रदेशमनोरंजन

“एक शाम मोहम्मद रफी के नाम” कार्यक्रम में सितारों की हस्तियों ने मचाया धमाल

  • फिल्म स्टार इंद्राणी पांधी बनीं सहारनपुर की जनता के दिलों की धड़कन, वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता हर्षदीप सिंह उर्फ राव मोहतरम ने किया उद्घाटन

सहारनपुर – सामाजिक संस्था जनप्रिय सहारनपुर कला मंच एवं एस.के.एस. न्यूज ग्रुप द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आयोजित बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक कार्यक्रम “एक शाम मोहम्मद रफी के नाम” का भव्य आयोजन अंबाला रोड स्थित एक होटल में शानदार ढंग से संपन्न हुआ। दो चरणों के ऑडिशन के बाद कड़े मुकाबले के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने देर रात तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता हर्षदीप सिंह उर्फ राव मोहतरम ने दीप प्रज्वलित कर किया, जबकि पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी के छोटे भाई एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. करण सिंह ने शमा रोशन कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव योगेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का विधिवत विमोचन किया।

विशिष्ट अतिथियों में उत्तराखंड से संपादक राजकुमार छाबड़ा, भारतीय किसान यूनियन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त शर्मा तथा पत्रकार एवं कोरियोग्राफर दीपक छाबड़ा उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एडवोकेट अशोक पोसवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का सबसे यादगार पल तब आया जब बॉलीवुड की चर्चित फिल्म स्टार इंद्राणी पांधी ने मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके पहुंचते ही पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इंद्राणी पांधी ने दर्शकों से आत्मीय संवाद करते हुए अपने फिल्मी सफर के अनुभव साझा किए, जिससे उपस्थित लोग बेहद उत्साहित दिखाई दिए।

इसके बाद लोकप्रिय यूट्यूबर इब्राहिम 420 के मंच पर पहुंचते ही युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए दर्शकों की लंबी कतार लग गई।

प्रतियोगिता के परिणामों में देवबंद के उमाशंकर ने प्रथम, मुजफ्फरनगर की शशि वर्मा ने द्वितीय तथा दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चौथे स्थान पर हाजी मूसा, पांचवें स्थान पर कुमारी अयाना तथा छठे स्थान पर अब्दुल वाहिद रहे।

कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर से कराटे फाइटर एवं कोऑर्डिनेटर वेद प्रकाश गायक के नेतृत्व में गीता काकरान, गौतम भारती, मनोज कुमार आर्यन, राज वर्मा, आशुतोष वर्मा, अब्दुल खालिक एवं नीरज डाबर ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं सीजी ग्रुप के आयोजक अरशद गुड्डू ने अपनी मधुर गायकी से खूब तालियां बटोरीं।

सहारनपुर से फरमान, श्यामलाल, जफर हुसैन, विनोद कुमार, श्रीमती ममता, मोहम्मद दानिश, सरवर सलीम, लक्सर से डॉ. राय, तथा वसीम, दानिश, विकास सैनी, मुशीर, अनीस अहमद और इंस्पेक्टर सुरेंद्र राव की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
निर्णायक मंडल में प्रवेश चौधरी, मास्टर राजवीर सिंह (बांसुरी वादक), नरेंद्र शर्मा तथा मोहम्मद गुलफाम ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रुड़की से पहुंचे लोकप्रिय यूट्यूबर नजराना सलमानी, शहनाज सलमानी, मेहविश सिद्दीकी एवं शान सलीम की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम में कंज्यूमर बुलेटिन के संपादक असगर आलम, डॉ. शाजिया नाज, आलीशान, राहिल वसीम, झींझानवी तथा प्रसिद्ध गजल गायक राहत अली खान सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक, कलाकार एवं संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक असगर आलम तथा पाशा खान ने संयुक्त रूप से किया। पूरी शाम मोहम्मद रफी के अमर गीतों की मधुर प्रस्तुति और कलाकारों के शानदार प्रदर्शन से सराबोर रही, जिसे दर्शकों ने देर रात तक भरपूर सराहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button