उत्तर प्रदेशकानून व्यवस्था

माननीय उच्च न्यायालय की न्यायाधीश द्वारा 12 कक्षीय न्यायालय भवन का वृहद जीर्णोद्धार उपरांत किया गया लोकार्पण

  • बैठक कर समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं दीवानी कचहरी कर्मचारियों को दिए निर्देश
  • सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन द्वारा माननीय न्यायामूर्ति का जनपद आगमन पर किया गया स्वागत एवं अभिनन्दन

सहारनपुर, दिनांक 03 अगस्त, 2026 (सू0वि0)।

माननीय न्यायामूर्ति श्रीमती मंजू रानी चौहान, प्रशासनिक न्यायाधीश, सत्र संभाग, सहारनपुर/न्यायाधीश, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय सहारनपुर के 12 कक्षीय न्यायालय भवन का वृहद जीर्णोद्धार उपरांत लोकार्पण किया गया।

उसके उपरांत माननीय न्यायमूर्ति द्वारा न्यायिक अधिकारीगण सभाकक्ष, दीवानी कचहरी सहारनपुर में समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं दीवानी कचहरी कर्मचारी को आवश्यक निर्देश दिये गये।

माननीय न्यायामूर्ति श्रीमती मंजू रानी चौहान का सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन द्वारा सहारनपुर के आगमन पर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर माननीय जनपद न्यायाधीश श्री सतेन्द्र कुमार, माननीय पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण श्री अम्बर रावत, जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन, अपर जिला जज श्री अभय कृष्ण तिवारी, अपर जिला जज श्री मौ. अहमद खान, अपर जिला जज श्री विकास गुप्ता सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, विद्वान अधिवक्तागण एवं दीवानी कचहरी स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button